1.609 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

रिपो-सुनील प्रजापति ऐंधा जालौन

माधौगढ़ (जालौन)। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माधौगढ़ कोतवाली पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 609 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक आजिद खां पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रेखाकाम जुर्म-जायजा एवं देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति गांजा लेकर कुटरा मोड़ के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और करीब 20 मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति को पकड़ लिया।
पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान भरत सिंह उर्फ बापू पुत्र स्व. पुनू निवासी ग्राम कुंवरपुरा, थाना कोतवाली कोंच, जनपद जालौन, उम्र करीब 50 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 609 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 98/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना माधौगढ़ में कार्रवाई की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक आजिद खां समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।