सड़क सुरक्षा संबंधी वृहद कार्यशाला का हुआ आयोजन, अपर एसपी ने किया उद्घाटन

जनपद बांदा।

गुरुवार 10 सितंबर 2026 को डी. आर. पब्लिक स्कूल बांदा में अपर पुलिस अधीक्षक जनपद बांदा शिवराज जी शिक्षा विभाग से मंडलीय समन्वयक/ मास्टर ट्रेनर डॉ. पीयूष मिश्रा परिवहन विभाग से पी. टी. ओ चंदन पांडे की उपस्थिति में एक वृहद कार्यशाला का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया तत्पश्चात प्रबंधक श्रुति भारद्वाज द्वारा मां सरस्वती का बंदन करने के पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक बांदा ने छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित किया जिसमें सड़क सुरक्षा में छात्रों/छात्राओं को यातायात नियमों के पालन करने तथा एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाने हेतु प्रेरित किया साइबर क्राइम से बचाव, मिशन शक्ति, करियर ओरिएंटेड भविष्य हेतु छात्रों का मार्गदर्शन किया शिक्षा विभाग से मंडलीय समन्वयक /मास्टर ट्रेनर चित्रकूट धाम मंडल डॉ. पीयूष मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद हेतु एक श्रेष्ठ मददगार बनने हेतु जागरूक किया तथा उपस्थित छात्र /छात्राओं को नोडल छात्र /छात्राओं के रूप में कार्य करते हुए समाज को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही विद्यालय प्रबंधन से अपेक्षा की कि कोई भी नाबालिक छात्र/छात्रा वाहन लेकर विद्यालय परिसर में प्रवेश न करे तथा कोई भी शिक्षक शिक्षिका बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन तथा बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन ना चलाएं परिवहन विभाग से पी. टी. ओ. चंदन पांडे ने वाहनों की फिटनेस, पंजीकरण एवं वाहन में छात्रों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु कॉलेज प्रबंधन को शासकीय नियमों से परिचित कराया। इस अवसर पर प्रबंधक श्रुति भारद्वाज ने आए हुए अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया प्रधानाचार्य कुलदीप त्रिपाठी ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा उपस्थित अतिथियों को विश्वास दिलाया की डी. आर. पब्लिक स्कूल सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करके समाज में एक मिसाल कायम करेगा इस अवसर पर श्रेष्ठ पोस्टर बनाने वाले छात्र- छात्राओं को अपर पुलिस अधीक्षक ने शाबाशी दी तथा शीघ्र ही प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर उप- प्रधानाचार्य पीयूष एवं अन्य समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours / Mitesh Kumar