हादसों के अंदेशे के चलते पुल पर आवागमन बन्द करने के सम्बन्धित को दिए निर्देश।
खागा फतेहपुर ::- सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने किशुनपुर दादों पुल का निरीक्षण किया और विभागीय आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता लोकनिर्माण विभाग अनिल शील को निर्देशित किया कि पुल के दोनो तरफ चेतावनी बोर्ड लगाया जाय, जिससे आवागमन करने वाले लोग सतर्क रहें। क्षतिग्रस्त पुल के पास मिट्टी डाल कर और मजबूत दीवार खड़ी कर सुरक्षा दी जाए जिससे कोई अनहोनी न हो सके। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों द्वारा पूछा गया कि पुल कब तक शुरू हो जाएगा जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन से जैसे ही बजट आएगा। पुल का काम शुरू कराया जाएगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पुल के आसपास रेड टेप लगाया जाए, जिससे लोगो को खतरे का अंदेशा हो सके और लोग सतर्कता के साथ निकल सकें, जो रास्ता ज्यादा खुला है उसे कम करके केवल पैदल लोग ही निकल सकें।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी अश्वनी पांडेय अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी, क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह
सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट


