2023 से गुमशुदा थी महिला, पुलिस ने मिलाया परिवार से

जनपद बांदा।

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश एंव सकुशल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज के पर्यवेक्षण में थाना बबेरु पुलिस द्वारा एक महिला को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस की जानकारी के अनुसार दिनांक 30 जुलाई 2023 को अशोक (भाई) द्वारा थाना बबेरु पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना बबेरु पुलिस व अन्य टीमो का गठन कर महिला के सकुशल बरामदगी के प्रयास किये जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 26 जुलाई 2026 को तकनीकी साक्ष्य, यक्ष एप व मुखबिर की सूचना पर महिला को मुरवल बस स्टाफ के पास से बरामद कर लिया गया। थाना बबेरु पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही को पूर्ण करने के उपरांत महिला को सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों द्वारा पुलिस टीम की सराहना करते हुए ह्रदय से धन्यवाद दिया। बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बबेरु संजय द्विवेदी, उ०नि० अरविंद कुमार, हे०कां० रजनीश पाण्डेय, म०कां० वंदना सिंह मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट