मुक्तिधाम प्रांगण, खागा में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न,हरियाली से गूँजेगा मुक्तिधाम

फतेहपुर खागा ::- नगर पंचायत खागा क्षेत्र के मुक्तिधाम स्थल में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री गौरव सिंह जी वन दरोगा सेक्शन अधिकारी ऐराया श्री सत्यम तिवारी जी वन दरोगा सेक्शन अधिकारी हथगाम श्री राजीव सिंह जी वन रक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में भाजपा संगठन से मंडल अध्यक्ष श्री बृजेश सिंह जी युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री जुगेश सिंह जी
नामित सभासद श्री ज्ञानेंद्र गुप्ता , नामित सभासद श्री राहुल मोदनवाल जी मुक्तिधाम प्रांगण की देखरेख कर रहे श्री उज्ज्वल महापात्र जी सेक्टर प्रमुख श्री राजू मौर्य जी श्री विनय त्रिवेदी जी श्री हरिओम दादा जी एवं मुक्तिधाम के पड़ोसी व सहयोगी श्री राजेश माथुर जी सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुक्तिधाम प्रांगण में विभिन्न प्रजातियों के छायादार व फलदार पौधों का रोपण किया और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री गौरव सिंह जी ने कहा कि मुक्तिधाम जैसे पवित्र स्थल पर वृक्षारोपण करना सबसे पुनीत कार्य है, इससे आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध वायु और छाया मिलेगी।
अंत में मंडल अध्यक्ष श्री बृजेश सिंह जी ने वन विभाग की पूरी टीम एवं उपस्थित सभी सम्मानित जनों का आभार व्यक्त किया।
Crime24hours/समाचार संपादक आलोक कुमार केशरवानी


