पीएम-सीएम की अपील अधिकारियों पर बेसर गैर जनपदों से प्रतिदिन हो रहा निजी वाहनों से आवागमन

खागा फतेहपुर। ::- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पेट्रोल-डीजल की बचत को लेकर की गई अपील जनपद में तैनात अधिकारी-कर्मचारियो पर बेअसर देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी अपने निजी वाहनों से गैर जनपदों से प्रतिदिन आवागमन कर रहे हैं जिससे लाखों लीटर डीजल व पेट्रोल को पलीता लग रहा हैं। जबकि आम जनमानस पर पीएम और सीएम की अपील का असर बड़े प्रतिशत में दिखाई पड़ रहा है।

पड़ोसी जनपद कानपुर और प्रयागराज जैसे शहरों में अपना स्थायी निवास बना रखा है, जबकि उनकी तैनाती जनपद के तहसील, ब्लॉक, सरकारी अस्पतालों और जिला मुख्यालयों में है। जिले के तीन तहसीलों 13 विकासखंडों में हजारों की संख्या में विभिन्न पदों में तैनात सहित सदर अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों सहित अन्य कर्मचारी भी गैर जनपदों से प्रतिदिन आवागमन करके एक तरफ जहां प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के निर्देशों की हवा निकल रहे हैं। वही निजी वाहनों से आवागमन करने आपातकाल में स्थिति में देशद्रोह जैसा कृत भी कर रहे हैं। एक तरफ जहां शासन के मुख्यमंत्री-मंत्री रील बना कर ही देशभक्ति का दावा कर रहे हैं। वही प्रशासन के कर्मचारी-अधिकारी देश के मुखिया की अपील को नजर अंदाज कर रहे हैं। अभी हाल ही में खागा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न कराया गया। जिसमें तहसील परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों के वाहनों का हुजूम देखने को मिला। ईंधन बचाने और वाहनों का कम उपयोग करने की लगातार अपील किया जा रहा है। साथ ही खाली वाहनों में अन्य लोगों को साथ बैठाकर “पूलिंग” व्यवस्था अपनाने पर भी जोर दिया गया है। इसके बावजूद आयोजित समाधान दिवस में अधिकारियों-कर्मचारियों की गाड़ियों का लंबा काफिला इन अपीलों की अनदेखी करता नजर आया। जिससे लगता है कि प्रशासन के ही अधिकारी-कर्मचारी पर शासन के निर्देशों-अपीलों का कितना असर होता है।

ब्यूरो रिपोर्ट