मंगेतर संग गई युवती का अश्लील वीडियो बनाया दुष्कर्म का आरोप

सियासी राजनीति क्या हावी होगी,इन बलात्कारियों को क्या छोड़ा जाएगा देखते रहिए होता है क्या?

25 हजार का इनामिया बबलू फरार सियासी कनेक्शन की चर्चा

फतेहपुर ::- मंगेतर के साथ बुआ के घर जा रही युवती को तीन युवकों ने बंधक बना लिया युवकों ने उसके उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर मंगेतर से ऑनलाइन 2,500 रुपये ट्रांसफर करा लिए।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी—युवराज और ललित—को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि तीसरा आरोपी बबलू ठाकुर फरार है।
24 अप्रैल की सुबह वह अपने मंगेतर के साथ बाइक से खागा क्षेत्र में अपनी बुआ के घर जा रही थी। रास्ते में नौबस्ता चौराहे के पास नहर पुलिया पर रुकने के दौरान तीनों युवक वहां पहुंचे और छेड़छाड़ करते हुए वारदात को अंजाम दिया।
25000 का इनामिया भाजपा नेता मंडल उपाध्यक्ष बबलू फरार

इस विषय पर खागा विधायक कृष्णा पासवान से बातचीत की गईं तो उन्होंने बताया की आरोपी कोई भी हो वो बच नहीं सकता यहाँ योगी जी का साशन चलता हैँ खागा कोतवाल को निलंबित कर दिया गया हैँ दोषियों के खिलाफ दण्डनात्मक कार्यवाही की जाएगी.

ब्यूरो रिपोर्ट