उत्तर प्रदेश बांदा

कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह की स्वीकृति पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद द्वारा जनपद के ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों की कर दी गई घोसणा

 

जनपद बांदा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह की स्वीकृति पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद द्वारा जनपद के ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के आठों ब्लॉकों के भाजपा के घोषित ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशियों में कमासिन अनारक्षित से रावेंद्र गर्ग, जसपुरा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला से राजकुमारी निषाद, तिन्दवारी महिला से दीपशिखा सिंह, नरैनी अन्य पिछड़ा वर्ग से मनफूल सिंह पटेल, बड़ोखर खुर्द अनारक्षित से स्वर्ण सिंह सोनू ,बबेरू अन्य पिछड़ा वर्ग से रमाकांत पटेल, विसंडा अनुसूचित जाति से शम्भू प्रसाद कोटार्य, महुआ अनुसूचित जाति महिला से उर्मिला कबीर को प्रत्याशी घोषित किया गया है। गौरतलब है कि बबेरू अन्य पिछड़ा वर्ग से बसपा छोड़कर हाय रमाकांत पटेल को भाजपा प्रत्याशी घोषित किया गया है। रमाकांत पटेल ने बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली, जहां सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक राजकरण कबीर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, जिला मंत्री एसएस भारतीय, कार्यालय प्रभारी दिलीप गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours
संवाददाता – मितेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!