महंगा सोना : नकली गहने लेकर पहुंची बरात बैरंग वापस

देवरिया। बीती रात लार थाना क्षेत्र के ठाकुर गौरी मे सलेमपुर क्षेत्र के वंशीपार से एक बरात आई थी। सोने के भाव का आलम यह है कि वर पक्ष के लोग नकली जेवर लेकर आये थे। कन्या निरीक्षण के दौरान जब गहने चढ़ाये जाने लगे तो मंडप में बैठी महिलाओं ने पहचान लिया कि ऐ गहने नकली हैं।कहासुनी के बाद शादी रोक दी गयी। रात भर दोनों पक्ष के उम्र दराज लोग मामले को पटरी पर लाने का प्रयास करते रहे लेकिन कन्या पक्ष इस प्रकार की धोखाधड़ी से काफी नाराज रहा और सुबह जब वर पक्ष के लोग विवाह में दिए गए नकद रुपयों की वापसी की तो बरात बगैर विवाह के वैरंग वापस गयी। क्षेत्र में इस घटना की बड़ी चर्चा हुई। सभी के मुंह से यही निकल रहा, सोने चांदी के रेट का ही परिणाम है कि लोगों के शादी विवाह भी प्रभावित हो रहे हैं। महंगाई डायन खाये जात है।