Breaking News उत्तर प्रदेश खखरेरू फतेहपुर

वैज्ञानिक नें विद्यार्थीयों के जिज्ञासा जाना और किया उत्साह वर्धन

 

निष्पक्ष देव विद्या मंदिर मे इसरो वैज्ञानिक का हुआ स्वागत

खखरेरु / फतेहपुर ::-

खबर है जनपद फतेहपुर के थाना नगर पंचायत खखरेरू क्षेत्र के अंतर्गत गुरसण्डी मे आज अपने निष्पक्ष देव विद्या मंदिर इसरो के वैज्ञानिक सुमित कुमार पहुचे और वैज्ञानिक का निष्पक्ष देव विद्या मंदिर गुरसण्डी मे अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया इसके बाद सभी बच्चों से मिल सुमित जी नें विद्यार्थियों को अंतरिक्ष गतिविधियों के उभरते क्षेत्रों में उनकी रुचि जगाने के इरादे से अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों पर बुनियादी ज्ञान के बारे मे जानकारी दी जिसमें बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय नें कहा की इस प्रकार कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच जागरूकता पैदा करना है जो हमारे राष्ट्र के भविष्य के निर्माण खंड हैं जिसमें कि बच्चों नें अनेक जिज्ञासा पूछी
कक्षा 12 की बहन रॉकेट मे लगने वाली आग से रॉकेट क्यों नहीं जलता?
नीलू नें पूछा चुम्बकीय तरंगे क्या होती है? कक्षा 10 के आदित्य सिंह नें पूछा
इंटरनेट क्या होता है?
चंद्रयान 1, क्यों सफल नहीं हुआ?
अन्य ग्रहो मे जीवन की खोज कैसे की जा रही है?
इस अवसर पर सभी आचार्य, विद्यार्थी बहुत उत्साहित रहे l

Crime 24 hours/संवाददाता राज विश्वकर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!