Breaking News उत्तर प्रदेश खखरेरू फतेहपुर

सिपाही ने यूपीएससी में मारी बाजी जिले का नाम किया रोशन

पिता के जाने के बाद जीवन
बेहद संघर्षमय रहा-जितेन्द्र

खखरेरू /फतेहपुर ::-

नगर पंचायत खखरेरू के अंतर्गत वार्ड नं 9 चन्द्रशेखर आजाद नगर के जितेंद्र कुमार यादव ने यूपीएससी में बाजी मारकर जिले का नाम रोशन किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरपंचायत खखरेरू के चंद्रशेखर आजाद नगर निवासी जितेंद्र सिंह यादव पुत्र स्वर्गीय छेदीलाल सिंह ने आल इंडिया यूपीएससी 2021 में आठवीं ओबीसी वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया जितेन्द्र ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सूक्ष्म लघु और माध्यम उद्दोग मंत्रालय में सहायक निदेशक के पद पर सफलता पायी है जितेंद्र सिंह ने हाई स्कूल रामेश्वर सिंह शिव बालक सिंह इंटर कालेज इंटरमीडिएट चौधरी शिव सहाय सिंह इंटर कालेज जयरामपुर बीएससी कानपुर विश्वविद्यालय 2013 में उत्तीर्ण किए चार भाइयों व एक बहन में सबसे बड़े है व इनकी माता दुर्गा देवी गृहणी है जितेंद्र सिंह के पिता का देहांत 2012 में होने के बाद इनका जीवन बेहद ही संघर्षमय रहा कड़ी मेहनत व इनके अथक परिश्रम के पश्चात 2016 में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर कार्य किया एक वर्ष के बाद इनका चयन एसएससी के द्वारा लेबर श्रम मंत्रालय में पर्यवेक्षक के पद में चयन हुआ व जिसमें अभी तक कार्यरत हैं। जितेंद्र सिंह की शादी वर्ष 2020में कोशांबी जनपद के बडी बाग में हुई इनकी धर्मपत्नी अनामिका देवी नवसृजित नगर पंचायत खखरेरू के वार्ड नं 9 चंद्रशेखर आजाद नगर की नवनिर्वाचित सभासद है

Crime 24 hours/संवाददाता राज विश्वकर्मा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!