उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति के तहत ’’हक की बात-जिलाधिकारी के साथ’’

मिशन शक्ति के तहत ’’हक की बात-जिलाधिकारी के साथ’’
पीड़ित महिलायें जिलाधिकारी से मो0 नं0 9454417516 व जिला प्रोबेशन अधिकारी के मो0 नं0 7081202228 से संवाद कर सकती हैं।

कासगंज: महिला कल्याण विभाग द्वारा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर मिशन शक्ति संचालित किये जाने के शासन द्वारा निर्देश प्राप्त हुये हैं। मिशन की कार्ययोजना के अनुसार 24 फरवरी 2021 को जनपद की महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ ’’हक की बात- जिलाधिकारी के साथ’’ जिसमें यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा तथा दहेज हिंसा आदि के सम्बन्ध में संरक्षण, सुरक्षा यंत्र, सुझावों, सहायताओं हेतु दो घंटे के पारस्परिक संवाद का आयोजन किया जायेगा। जिसमें 24 फरवरी 2021 को जिलाधिकारी व  जिला प्रोबेशन अधिकारी के द्वारा पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक संवाद किया जायेगा।
उक्त संवाद हेतु जनपद की ऐसी सभी महिलाएं व बालिकाएं जो यौन हिसंा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा तथा दहेज हिंसा आदि के सम्बन्ध में सरंक्षण, सुरक्षा यंत्र, सुझावों एवं सहायता प्राप्त करना चाहती हों, वे सभी महिलाएं एवं बालिकाएं सीधे जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह के मोबा0 नं0   9454417516 व जिला प्रोबेशन अधिकारी के मोबा0 नं0 7081202228 से सम्पर्क कर संवाद कर सकती हैं।
विकार खान कासगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!