Breaking News उत्तर प्रदेश खागा फतेहपुर

छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकालकर दिया जन संदेश

छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकालकर दिया जन संदेश

खागा (फतेहपुर) आजादी का अमृत महोत्सव के 75 वीं वर्षगांठ को लेकर कस्बे में विद्यालयों के छात्रों सहित मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तिरंगा झंडा यात्रा निकालकर जन संदेश दिया। और देश भक्त गीतों के साथ जय हिन्द व वन्दे मातरम् के नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।
खागा कस्बे के शुकदेव इन्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य व एन सी सी कैप्टन संजय सिंह ने तिरंगा झंडा यात्रा निकालते हुए बताया कि सरकार के मंशानुसार व उच्चाधिकारियो के दिशा निर्देशन में कस्बे के मुख्य मार्गों में आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव धूमधाम के साथ मनाने को लेकर तिरंगा झंडा यात्रा निकालकर जागरूक किया गया है। और सरकार के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से हर घर झंडा लगाने हेतु जन संदेश दिया गया।इसी प्रकार से कस्बे के जनहित कारी व मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर डीजे के साथ राष्ट्र गीतों की धुन सहित मुख्य मार्गों में तिरंगा झंडा यात्रा निकालकर हिन्दू मुस्लिम एकता का संदेश दिया।
इसी तरह से अनुसूचित जाति छात्रावास के छात्रों ने आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के तत्वावधान में नगर में तिरंगा यात्रा निकालकर वीरों को नमन किया।वही समाजसेवी डाक्टर हेमेंद्र वर्मा तिरंगा यात्रा का फीता काटकर शुभारंभ करते हुए बताया कि तिरंगा यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए तिरंगा यात्रा का समापन भारत रत्न डॉक्टर बी आर अंबेडकर वाचनालय मैं ऑफिस बाबा साहब की मूर्ति पर समस्त छात्रों व स्थानीय नागरिकों द्वारा माल्यार्पण किया और स्थानीय वासियों द्वारा छात्रों का उत्साहवर्धन कर आभार प्रकट किया गया इस मौके पर रंजीत महेंद्र राजवंशी चंदन प्रदीप हिमांशु, संजय बाल्मीकि सत्यप्रकाश व छात्रावास अधीक्षक सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!