उत्तर प्रदेश

हक की बात-जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

हक की बात-जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
जिलाधिकारी ने महिलाओं व बालिकाओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं व शिकायतों ं का तत्काल कराया निराकरण।

कासगंज:  जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश ंिसंह की अध्यक्षता मंे आज पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक सफलतापूर्वक हक की बात-जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट कार्यालय में किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं ने फोन काॅल के माध्यम से प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान जनपद की ऐसी पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं से संवाद किया गया जो यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा व दहेज हिंसा आदि के सम्बन्ध में संरक्षण, सुरक्षा तथा सहायता प्राप्त करना चाहती थीं।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी श्री सिंह के समक्ष अनेकों महिलाओं व बालिकाओं ने अपनी समस्याओं व शिकायतों से अवगत कराया तथा प्रश्न पूंछे और जिज्ञासाओं को प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी द्वारा बहुत ही संतोषजनक ढंग से उन्हें उत्तर देकर संतुष्ट किया गया तथा महिलाओं व बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत समस्याओं, शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रश्न को ध्यानपूर्वक गंभीरता से सुनकर धैर्यपूर्वक जवाब दिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ओमप्रकाश सिंह यादव के समक्ष भी महिलाओं व बालिकाओं द्वारा अपनी समस्या व शिकायतों को प्रस्तुत किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार जनपद कासगंज सहित पूरे प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान अप्रैल 2021 तक संचालित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज 24 फरवरी 2021 को जनपद की महिलाओं और बालिकाओं के साथ हक की बात- जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें यौन हिंसा, लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा तथा दहेज हिंसा आदि के सम्बन्ध में संरक्षण, सुरक्षा, सुझावों, सहायता हेतु दो घण्टे का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!