Breaking News उत्तर प्रदेश कासगंज

धूमधाम से निकाली गई तिरंगा यात्रा

धूमधाम से निकाली गई तिरंगा यात्रा। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हाथों में झण्डा लिये पैदल चलकर हर घर तिरंगा अभियान का दिया संदेश।
कासगंज: देश की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर जनपद में आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति की अध्यक्षता में कासगंज के रेलवे स्टेशन रोड पर गांधी मूर्ति चौराहे से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, राष्ट्रगान का गायन हुआ। तत्पश्चात तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। देश भक्ति के नारे लगाते हुये तिरंगा यात्रा रोडवेज बस स्टैण्ड के निकट स्थित शहीद स्तंभ पर पहुंच कर सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हाथों में झण्डा लेकर तिरंगा पैदल यात्रा में सम्मिलित होकर हर घर तिरंगा अभियान का जनमानस को संदेश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पूर्ण उत्साह के साथ मनाने के लिये हर घर और प्रतिष्ठान में तिरंगा लहराया जाये। झण्डा लगाने के साथ उसकी गरिमा का भी ध्यान रखा जाये।
इस अवसर पर तिरंगा यात्रा में मुख्य विकास अधिकारी सचिन, अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, जिला विकास अधिकारी व अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या मंे उद्यमी, व्यापारी, जनप्रतिनिधि समाजसेवी और गणमान्य नागरिक हाथों तिरंगा लिये हुये चल रहे थे।
विकार खान कासगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!