बोर्ड की बैठक में 3.80 करोड़ की विकास योजनाओं पर मंथन, शासन को भेजने का सर्वसम्मत निर्णय

 

फतेहपुर खागा ::- शुक्रवार को नगर पंचायत खागा की अध्यक्ष गीता सिंह की अध्यक्षता में ठाकुर दरियाव सिंह सभा कक्ष में नगर पंचायत बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिशासी अधिकारी देवहूती पांडेय द्वारा शासन के निर्देशानुसार उपस्थित सदस्यों के साथ विभिन्न विकास योजनाओं की कार्ययोजना पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पेयजल योजना के अंतर्गत दो करोड़ रुपये, सीवरेज एवं जल निकासी योजना के अंतर्गत 50 लाख रुपये, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत एक करोड़ रुपये तथा झील-पोखर-तालाब संरक्षण योजना के अंतर्गत 30 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा हुई। उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि उपरोक्त सभी योजनाओं की कार्ययोजना शीघ्र तैयार कर शासन को प्रेषित की जाए। बैठक में पदेन सदस्य के रूप में माननीय राज्य मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास श्रीमती कृष्णा पासवान भी उपस्थित रहीं। इसके साथ ही निर्वाचित सदस्य एवं शासन द्वारा नामित सदस्य भी मौजूद रहे।