“मेरी माटी, मेरा तीर्थ, मेरा फतेहपुर — मैं ही सँवारूँगा” का लिया संकल्प
*
।“जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी” अर्थात जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर होती है। इसी भावना के साथ जनपद फतेहपुर के 200 वर्ष पूर्ण होने पर नगर स्थित अक्षय डिजिटल लाइब्रेरी में बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति के तत्वावधान में स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर बच्चों ने एक-दूसरे को बधाई दी। साथ ही ‘हैप्पी बर्थडे फतेहपुर’ और ‘फतेहपुर जिंदाबाद’ के नारे लगाकर अपनी खुशी जाहिर की।
कार्यक्रम में समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने फतेहपुर के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फतेहपुर की 200 वर्षों की यात्रा हम सभी के लिए गर्व का विषय है। स्थापना दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि अपनी मिट्टी, इतिहास और विरासत के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेने का दिन भी है।
इस अवसर पर सभी ने **“मेरी माटी, मेरा तीर्थ, मेरा फतेहपुर — मैं ही सँवारूँगा”** का संकल्प लेते हुए जनपद को स्वच्छ, सुंदर, शिक्षित और विकसित बनाने में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर रवि सिंह, अक्षय त्रिपाठी, अंकित सिंह, आलोक तिवारी, आशीष शुक्ला, समीर पाड़े, आयुष सिंह, चेतन बाजपेई, दीपक बैस, अंशिका सिंह, मनीषा देवी, आस्था पाल, वंदना देवी, लक्ष्मी देवी, श्वेता, मीनाक्षी, रिया सिंह, वंदना पाल और कामिनी देवी आदि ने आकर्षक रंगोली बनाकर स्थापना दिवस मनाया।
कार्यक्रम में गिरीश चंद्र दुबे, राकेश अरोड़ा, राम नरेश तिवारी, अंकुश त्रिपाठी, बाबूलाल यादव, शिव प्रताप और पवन आदि ने अपने विचार व्यक्त किए तथा जनपद के विकास और गौरवशाली पहचान को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इसी क्रम में जनपद के विभिन्न गांवों में भी स्थापना दिवस के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने अपने-अपने स्तर पर उत्सव मनाकर फतेहपुर के 200वें स्थापना दिवस को यादगार बनाया।


