Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

खंगार समाज के आधा सैकड़ा लोगों ने थामा भाजपा का दामन, जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

 

बांदा 03 जुलाई 2022

रविवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय समाज के लगभग आधा सैकड़ा लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देशहित में किये गये कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
खंगार समाज के लोगों ने कृष्ण किशोर सिंह खंगार जिलाध्यक्ष जिला कार्य योजना समिति व सदस्य भाजपा तथा यशवंत सिंह खंगार भाजपा मंडल दक्षिणी नगर मंत्री की प्रेरणा से तथा भारतीय जनता पार्टी की रीतियों,नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह व उपाध्यक्ष मनोज पुरवार, जिला महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत, मंडल दक्षिणी अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण किया ।सदस्यता लेने वालों यशवंत सिंह राणा, रामकिशोर बाल, संदीप सिंह, आर.बी सिंह अरुण सिंह ,लक्ष्मण सिंह, दीपक गुप्ता मौदहा प्रधान ,भोला सिंह, फूलचंद आदि आधा सैकड़ा लोग मौजूद रहे।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!