प्रतापगढ़

पौराणिक आस्था का केंद्र बिंदु है बाबा घुइस र नाथ धाम।

संजय कुमार मिश्रा।

प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश।

जिले के लालगंज तहसील स्थित बाबा घुइसरनाथ धाम लोगों के लिए पौराणिक आस्था का केंद्र बिंदु बन गया है, यहां प्रत्येक दिवस हजारों की संख्या में श्रद्धालु जन भगवान भोलेनाथ का दर्शन, पूजन, बंद न,वा अर्चन का कार्य किया करते हैं। लालगंज तहसील के उत्तर दिशा में करीब 7 किलोमीटर दूर पर स्थित बाबा घुइ सर नाथ धाम श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ता है, जब भी सैलानी लालगंज तहसील की ओर जाते हैं बाबा घुइसरनाथ धाम जाकर भगवान शिव का मत्था टेकना नहीं भूलते है। सई नदी के तट पर बसा यह पौराणिक स्थल लोगों की आस्था का केंद्र बिंदु है, जहां पर भक्त जनों की भारी भीड़ प्रत्येक दिवस देखने को मिलती है ।भक्तगण बड़े ही श्रद्धा भाव से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक इस स्थल पर करते हैं। लालगंज क्षेत्र से कई बार विधायक रह चुके तथा वर्तमान में राज्य सभा सांसद  प्रमोद तिवारी के अथक परिश्रम और प्रयास से लालगंज क्षेत्र में बाबा घुइसरनाथ धाम का विशेष तौर से सौदरीकरण का कार्य कराया गया, और उन्हीं की योगदान  स्वरूप लालगंज क्षेत्र में व्यापक स्तर पर विकास की किरणें देखी जा रही हैं। इस स्थान पर श्रद्धालुओं द्वारा बड़े ही हर्षित मन से भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के कार्य किए जाते हैं। मंदिर में लगे हुए घंटों की ध्वनि से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो जाता है। जगह-जगह दुकानों व मंदिर की सजावट श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!