Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

जिला भाजपा कार्यालय सभागार में लोकतंत्र सेनानियों को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया

 

बांदा 25 जून 2022

आजादी के अमृत महोत्सव काल में भाजपा द्वारा जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में लोकतंत्र सेनानियों को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हे सम्मानित किया गया।
शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह में जनपद के लोकतंत्र सेनानियों को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता तथा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय लोकतंत्र एवं राजनीति के सबसे काले अध्याय आपातकाल के लिए देश कभी कांग्रेस को माफ नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास का सबसे काला अध्याय 1975 में आज ही के दिन कांग्रेस ने सत्ता मोह में रातों रात हर भारतीय के संवैधानिक अधिकारों को छीन आपातकाल थोपा और निर्दयता में विदेशी शासन को भी पीछे छोड़ दिया। इस तानाशाही मानसिकता के विरुद्ध लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के महायज्ञ में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले सभी लोकतंत्र सेनानियों को देशभक्त के रूप में नमन करते हुए कहा कि आपातकाल की कठोर यंत्रणाओं को सहन कर लोकतन्त्र बहाली के लिए किया गया संघर्ष हमेशा याद रखा जाएगा। कार्यक्रम को बुंदेलखंड विकास बोर्ड अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव तथा लवलेश सिंह सहित लोकतंत्र सेनानी जिला अध्यक्ष अतरवीर सिंह, लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद मंडल प्रभारी शिव मोहन गुप्ता ने भी संबोधित किया। भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया जबकि जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित द्वारा कुशल संचालन किया गया।
इस अवसर पर महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, पूर्व चेयरमैन विनोद जैन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री पंकज रैकवार, जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता तथा कल्लू सिंह राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष संतू गुप्ता, संतोष नायक, उत्तम सक्सेना, श्याम सिंह एडवोकेट, मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, प्रदीप श्रीवास्तव सहित लोकतंत्र सेनानियों में रामकुमार, देवराज दीक्षित, रामविशाल, दशरथ प्रसाद, सत्रूजीत सिंह, चंद्रिका प्रसाद शर्मा, रामकृष्ण, सोहनलाल, सवलिया, दयाराम, कामता प्रसाद, इंद्रपाल द्विवेदी, गया प्रसाद शुक्ला, सुधीर निगम, सुंदरलाल, जगतराज सिंह, रामधनी, करण सिंह, बालकरण सिंह, शिवशरण प्रसाद, राजाबाई आदि बड़ी संख्या में लोकतंत्र सेनानी उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!