Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

भाजपा पदाधिकारियों ने सेवा,संपर्क और संवाद के माध्यम से लोगो तक पहुंच कर सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों का पत्रक सौंपा

 

तिंदवारी (बांदा) 14 जून 2022

भाजपा द्वारा 1 जून से जारी बूथ संपर्क अभियान के अंतर्गत तिंदवारी मंडल के तिंदवारी -1 सेक्टर में, हनुमान नगर, बूथ नंबर 226 में भाजपा पदाधिकारियों ने सेवा, संपर्क और संवाद के माध्यम से लोगों तक पहुंच कर केंद्र की मोदी सरकार के 8 वर्ष की उपलब्धियों का पत्रक सौंपा।
भाजपा पदाधिकारियों को प्रत्येक दिन 8 घंटे तक, किसी एक बूथ पर जाकर बूथ आधारित गतिविधियों में सहभागिता करने के क्रम में सोमवार देर शाम तक चलाए गए संपर्क अभियान में बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर संपर्क करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों का पत्रक सौंपा गया। इस अवसर पर बूथ प्रवासी के रूप में उपस्थित भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर मोदी सरकार लगातार काम कर रही है। सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्रवाद को समर्पित भाजपा सरकार जन आकांक्षाओं को पूरा कर उन्हें मूर्त रूप देने वाली सरकार साबित हुई है।
इस अवसर पर सेक्टर संयोजक अरुण सिंह पटेल, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अतुल दीक्षित, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री प्रीतम गुप्ता राजा,बूथ अध्यक्ष शिवम द्विवेदी, अंगद गिरि, सीताराम गिरि, श्याम धुरिया, विनोद बाल्मीकि, रामायण गिरि, प्रमोद कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!