Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों के सौंपे पत्रक, दी गई सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

 

तिंदवारी (बांदा) 11 जून 2022

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा सुशासन और करीब कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कस्बे के रेहड़ी, पटरी, ठेलिया, रिक्शा, कुली आदि शहरी गरीबों का माल्यार्पण कर उनसे संवाद करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों के पत्रक सौंपे और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
भाजपा द्वारा प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को प्रत्येक दिन 8 घंटे तक विधानसभा, जिला तथा वार्ड स्तर पर जाकर सेवा आधारित गतिविधियों में सहभागिता के क्रम में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी नेतृत्व में रेहड़ी, पटरी, ठेला वालों को माला पहनाकर सम्मानित करते हुए उन्हें भाजपा की मोदी सरकार की उपलब्धियों के पत्रक सौंपा और उनसे संवाद किया। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी द्विवेदी ने कहा कि 2014 के बाद पहली बार भारत में अस्तित्व में आई भाजपा सरकार, मोदी जी के नेतृत्व में जन गण मन के अनुरूप ताबड़तोड़ एक से बढ़कर एक फैसले लिए जिसमें भारत पर गिद्ध दृष्टि लगाए पड़ोसी देशों व देश के अंदर रहकर देश को अस्थिर व कमजोर करने वाली शक्तियों के मंसूबों में एक साथ पानी फेर दिया। केंद्र की मोदी सरकार ने देश में नए युग के सूत्रपात की आधारशिला रखी है।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल दीक्षित भाजपा विस्तारक आलोक मिश्रा, वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री प्रीतम गुप्ता, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल मंत्री डॉ गोपाल गुप्ता, रामआसरे सिंह, देवीदीन कुशवाहा,श्यामू गुप्ता, संजय गिरी, कुलदीप कुरील, केशव वर्मा, विक्रम यादव आदि उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!