जनपद बांदा।
शनिवार को कमासिन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बीरा में रामलीला मैदान के समीप स्थित श्री हनुमान मंदिर में ग्रामवासियों के सामूहिक सहयोग से आयोजित श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ का समापन धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ। समापन अवसर पर हवन-पूजन, वैदिक मंत्रोच्चार, भव्य महाआरती और विशाल कन्या भोज का आयोजन किया गया। अखंड पाठ के समापन पर पंडित राजेश त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन-पूजन एवं श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इसके बाद मंदिर परिसर में भव्य महाआरती हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से सहभागिता निभाई। आरती के दौरान मंदिर परिसर जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से गूंज उठा।
धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत विशाल कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें प्राथमिक विद्यालयों की कन्याओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामवासियों के सामूहिक सहयोग और सहभागिता से आयोजन में श्रद्धा, सामाजिक समरसता तथा आपसी भाईचारे का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम आयोजक विजय मिश्रा ने बताया कि श्री हनुमान जी महाराज की कृपा और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ एवं धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, श्रद्धा, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर योगेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, भीषम सिंह, राजू द्विवेदी, अमित पयासी, रामकरन सिंह, हीरामन मिश्रा, अरुण मिश्रा, संजय सिंह, प्रयांशु सिंह, रामबरन सिंह, रंजोली सिंह, बलबीर यादव, विवेक सिंह, सनत कुमार सिंह, रोहित सिंह, शरवेश सिंह, रमेश गुप्ता, गुजगुज विश्वकर्मा, सहित अन्य कार्यकर्ता एवं सदस्य मौजूद रहे सभी ने आयोजन को सफल बनाने में भरपूर सहयोग प्रदान किया।
Crime 24 Hours / Mitesh Kumar


