जनपद बांदा।
जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी ने शनिवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य के अंतर्गत जनपद के विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय बांदा में बूथ नं. 32, DIET में बूथ नं. 51, एवं विद्या मंदिर केन पथ में बूथ नं. 62 व 63 पर BLO का कार्य / प्रगति काफी कम पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित BLO को प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी सुपरवाइजर एवं BLO को निर्देशित किया कि SIR के दौरान जो नाम काटे गए थे, ऐसे मतदाताओं की सूची का सत्यापन कर पात्र मतदाताओं को फॉर्म-6 भरवाया जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति छूटने न पाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही सुपरवाइजर तथा BLO को डुप्लीकेट फॉर्म किसी भी स्थिति में न भरने की सख्त हिदायत दी गई।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कम प्रगति पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


