Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

बुंदेलखंड मानस जन कल्याण समिति अध्यक्ष नीरज निगम ने वृद्धाश्रम में उपहार भेंट कर मनाया जन्मदिन

जनपद बांदा।

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा से है जहां पर बुंदेलखंड मानस जन कल्याण समिति के अध्यक्ष नीरज निगम ने अपना जन्मदिन वृद्धाश्रम में जाकर मनाया। आपको बता दे कि यह पूरा मामला जनपद के नरैनी रोड स्थित वृद्धाश्रम का है जहां पर बुंदेलखंड मानस जन कल्याण समिति के अध्यक्ष ने अपना जन्मदिन केक काटकर वृद्ध जनों के साथ बड़ी ही खुशहाली के साथ मनाया। इस मौके पर श्री निगम ने अपने परिवार एवं साथीगणों के साथ केक काटकर वृद्ध आश्रम के बड़े बुजुर्गो को खिलाया और फल वितरण के साथ साथ वृद्ध महिलाओं को साडिया भी वितरित की। इस अवसर पर सभी लोग बहुत खुश नजर आए एवं श्री निगम ने वृद्ध जनों को आशीर्वाद भी लिया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष नीरज निगम द्वारा बताया गया कि अगर हम सब लोग वृद्धाश्रम जाकर अपना खुशी का पर्व मनाएंगे एवं वृद्ध जनों का आशीर्वाद ग्रहण करेंगे तो इससे सभी को प्रसन्नता होगी एवं इन वृद्ध जनों को अकेलापन भी महसूस नहीं होगा। इस अवसर पर नीरज निगम के साथ उनके माता पिता, बहन अर्पिता, स्वाति, ज्योति, नेहा, आस्था, शिवानी, मनु, लव निगम, श्री शैलेन्द्र सिंह बुंदेला, विशाल श्रीवास्तव, रवि कुमार श्रीवास्तव, मितेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, रजनीश कुमार संदीप त्रिपाठी, विकास गुप्ता दद्दा सहित अन्य परिवारीजन एवं साथीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!