उत्तर प्रदेश

01 से 31 मार्च तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान।

01 से 31 मार्च तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान।
जिलाधिकारी ने जनजागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर अभियान का किया शुभारंभ।
कासगंज: जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने 01 मार्च से 31 मार्च तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफल संचालन हेतु नगर पालिका कासगंज परिसर से जनजागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों पर नियंत्रण व गंदगी और मच्छरों से बचाव के लिये आवश्यक उपाय किये जायें। मच्छर जनित बीमारियों के नियंत्रण हेतु नगरीय क्षेत्रों में फाॅगिंग व ग्रामीण क्षेत्रो में व्यापक रूप से साफ सफाई अभियान चलाया जाये। कहीं भी जलभराव न हो। कूड़े के ढेर, गंदगी इकट्ठी न हो। खुले में शौच न हो। हैण्डपम्पों और टंकियों के आसपास सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये। कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने, शुद्व पेयजल की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 और संक्रामक रोगों से बचाव के लिये जनता को अधिक से अधिक जागरूक किया जाये। प्रत्येक गाॅव में ब्लीचिंग का छिड़काव तथा हैण्डपम्पों के पानी की जाॅच की जाये, उनमें आवश्यकतानुसार क्लोरीन की गोलियाॅ डाली जायंे। हैण्डपम्पों के आसपास किसी भी दशा में गंदगी नहीं होनी चाहिये। अभियान को सफल बनाने के लिये शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, नगर विकास, पशु पालन, महिला एवं बाल विकास सहित सभी सम्बन्धित विभाग मिलजुल कर कार्य योजना के अनुसार कार्य करें। विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा यूनीसेफ की निगरानी में समस्त गतिविधियां संचालित की जायेंगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिल कुमार ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के साथ ही दस्तक अभियान भी 10 से 24 मार्च तक चलेगा। जिसमें आशा, आंगनबाड़ी द्वारा घर घर जाकर सर्वे कर लोगों को जागरूक किय��
विकार खान कासगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!