Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारियों ने पठान मूवी को बैन करने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार को जिलाधिकारी के माध्यम से सौपा ज्ञापन

17 दिसंबर 2022

उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा मे शनिवार को विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से पठान मूवी को उत्तर प्रदेश में बैन लगाने की मांग की है, क्योंकि पठान मूवी मे हिंदू धर्म की भावनाओं, हिंदू धर्म और भगवा कलर के बारे में तमाम गलत बातें की गई हैं ये जानकारी विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा दी गई। इससे उत्तर प्रदेश का हिंदू एवं पूरे भारतवर्ष का हिंदू जनमानस बहुत ही आंदोलित है, विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश इकाई आप से यह मांग करती है कि इस फिल्म को उत्तर प्रदेश में बैन किया जाए अन्यथा विश्व हिंदू महासंघ इस फिल्म के खिलाफ आर-पार की लड़ाई उत्तर प्रदेश में अपने प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी के नेतृत्व में लड़ने के लिए तैयार है।
ज्ञापन देने के दौरान प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व्यापार मंडल संतोष गुप्ता जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी जिला कोषाध्यक्ष प्रेम गुप्ता जिला प्रचार मंत्री रजनीश प्रजापति जिला अध्यक्ष मातृशक्ति पार्वती गुप्ता मंडल अध्यक्ष व्यापार मंडल विष्णु गुप्ता जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल सत्य प्रकाश सराफ शिवपूजन गुप्ता नगर अध्यक्ष संतोष अनशनकारी पूर्वी नगर अध्यक्ष बलवीर कुशवाहा देवेंद्र भारतीय सत्यम मिश्रा आलोक प्रजापति जिला मंत्री आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

error: Content is protected !!