Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जाग्रत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना – जिलाधिकारी अनुराग पटेल

 

बांदा, 04 जून, 2022

आजादी अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर-घर तिरंगा कार्यक्रम के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम देश भर में गरिमामयी रूप से मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय कार्यान्वयन समिति द्वारा दिनांक 11 से 17 अगस्त, 2022 के मध्य हर घर तिरंगा कार्यक्रम अनुमोदित किया गया है, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक भारतीय को अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर झण्डा फहराने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जाग्रत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है। हर-घर तिरंगा कार्यक्रम प्रत्येक सरकारी अधिकारी/कर्मचारी, शिक्षकगण, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न नागरिक संगठनों आदि के सहयोग से क्रियान्वित किया जाना है। ग्राम पंचायत स्तर पर सम्बन्धित विभाग द्वारा जागरूकता सत्र का आयोजन करते हुए ग्राम प्रधानों को शत्-प्रतिशत घरों, दुकानों, कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा नलकूपों इत्यादि पर झण्डा फहराने हेतु प्रेरित किया जायेगा। सभी प्राथमिक/माध्यमिक स्कूलों में ‘‘पैरेन्ट-टीचर मीटिंग’’ के माध्यम से कार्यक्रम के सम्बन्ध में सभी को जानकारी दी जायेगी।
जिलाधिकारी श्री अनुराग पटेल ने बताया कि कार्यक्रम कें कार्यान्वयन हेतु जनपद में समिति गठित की गयी है। उन्होंने बताया कि 05 से 10 जून 2022 के मध्य जनपद में विभिन्न स्तरों पर हर-घर तिरंगा हेतु झण्डा की सिलाई आदि का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में हर-घर तिरंगा कार्यक्रम हेतु केन्द्र सरकार द्वारा झण्डा संहिता में संशोधन किया गया है। प्रत्येक झण्डा बनाने वाले स्वयं सहायता समूह एवं अन्य संस्थानों को झण्डे के आकार के बारे में स्पष्ट जानकारी दी जाए। प्रत्येक नोडल का यह दायित्व होगा कि हर-घर झण्डा फहराने हेतु नागरिकों को झण्डा फहराने की विधि तथा अन्य जानकारियों से स्पष्ट रूप से अवगत कराया जाए। जिलाधिकारी श्री पटेल ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि उक्त से सम्बन्धित सभी तैयारियां पूर्व से ही पूरी कर ली जायेें ताकि उक्त कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हो सके।
बैठक में मुुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी, जिला प्रोबेसन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!