जनपद बांदा।
जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट एवं उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष तथा बुंदेलखंड संगठन प्रभारी शालिनी सिंह पटेल ने पटना सचिवालय पहुंचकर बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उत्तर प्रदेश में जेडीयू के संगठन विस्तार, 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान जिला स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक संगठनात्मक कार्यक्रमों के आयोजन, उनकी रूपरेखा तैयार करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और कार्यक्रमों को सफल बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, नए लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। शालिनी सिंह पटेल ने उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार को लेकर अपनी तैयारियों और बुंदेलखंड सहित विभिन्न क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के विषय में विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके जमीनी कार्यकर्ताओं और मजबूत बूथ संरचना से होती है। इसके लिए जिला, विधानसभा और बूथ स्तर पर निरंतर कार्यक्रम आयोजित करना तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना जरूरी है। मुलाकात के दौरान निशांत कुमार से विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। शालिनी सिंह पटेल ने उनका आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि शालिनी सिंह पटेल को हाल ही में जेडीयू में राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड संगठन प्रभारी के रूप में भी उत्तर प्रदेश में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय हैं।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


