51 हजार दीपों से जगमगाया श्री जमरेही नाथ धाम, शिव तांडव की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

जनपद बांदा ।

दीपावली के बाद भैया दूज के पावन अवसर पर क्षेत्र पंचायत कमासिन की ग्राम पंचायत बंथरी स्थित सिद्धपीठ शिव मंदिर परिसर में श्री जमरेही नाथ धाम महाकाल मंदिर का भव्य दीपोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। 51 हजार प्रज्वलित दीपों की अद्भुत रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा। देवाधिदेव महादेव की भव्य आरती के उपरांत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उत्सव की दिव्यता और भव्यता में चार चांद लगा दिए।

आयोजक मंडल के युवा कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विशेष रूप से शिव तांडव नृत्य की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। भक्ति संगीत और शिवमय प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। दीपों की जगमगाहट और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने आयोजन को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बांदा सुनील सिंह, बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख कमासिन रविंद्र गर्ग, ब्लॉक प्रमुख बड़ोखर खुर्द, संत मधुराम शरण, शिवाजी महाराज, भाजपा नेता धनंजय करवरिया, मंडल अध्यक्ष कमासिन इंद्रेश द्विवेदी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय मिश्रा, ज्ञान सागर मिश्रा, रामनरेश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य राजा विश्वकर्मा, संतोष नंदन गौतम, धीरज मिश्रा, आयुष द्विवेदी, शिव गौतम, हिमांशु मिश्रा एवं दीपू गौतम सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने देवाधिदेव महादेव की भव्य आरती और दिव्य दीपोत्सव आयोजन की सराहना करते हुए आयोजक मंडल के नवयुवकों का उत्साह वर्धन किया उन्होंने ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को समाज में सकारात्मक ऊर्जा तथा धार्मिक एकता को मजबूत करने वाला बताया।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने कहा की मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम माता जानकी और भैया लक्ष्मण के वनवास की समाप्ति के बाद अयोध्या लौटने पर अयोध्या वासियों ने दीप प्रज्वलित कर खुशियां मनाई थी। उसी परंपरा और आस्था की झलक आज श्री जमरेही नाथ धाम के दीपोत्सव मे दिखाई दे रही है। मंदिर परिसर में उमड़ा जन समूह और भव्य आयोजन की सफलता सनातन संस्कृति के प्रति लोगों की अटूट श्रद्धा का प्रतीक है।

ब्लॉक प्रमुख रावेंद्र गर्ग ने आयोजन की भव्यता और दिव्यता की सराहना करते हुए सभी आयोजकों एवं सहयोगियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी सद्भाव और एकता को बढ़ावा देते हैं। प्रतिवर्ष इस प्रकार के आयोजनों में सभी की सहभागिता आवश्यक है।

अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियो, संत महात्माओ एवं श्रदालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा श्री जमरेही नाथ धाम में क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की 51000 हजार दीपों की अलौकिक छटा और शिवतांडव की मनमोहक प्रस्तुति के साथ यह दीपोत्सव क्षेत्र में विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट