मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश दुर्बल कल्याण योजना / आवास योजना के तहत 15 लाभार्थियों को 5-5 लाख के चेक वितरित

जनपद बांदा।

बुधवार 11 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री उ०प्र० की मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश दुर्बल कल्याण योजना / आवास योजना के अन्तर्गत जनपद बाँदा के 15 लाभार्थियों को 5-5 लाख रुपये की धनराशि के डेमोचेक वितरित किए गए। कार्यक्रम जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बाँदा एवं उप जिलाधिकारी सदर की उपस्थिति में संपन्न हुआ। धनराशि प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में मनोज कुमार, सविता, उषा, रामदेवी, पुष्पा पटेल, ममता, जयकरण, गुलशन लाल, गोलू, उषा देवी, आशा यादव, सीमा देवी, राजकुमारी, अंजली सिंह एवं सुमन को 5 लाख रुपये की धनराशि के चेक वितरित किए गए।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट