खागा, फतेहपुर ::-
दीपावली के पावन पर्व पर यातायात इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार ने खागा नगर के चौक-चौराहे पर बाइक सवार लोगों को फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।

यातायात इंस्पेक्टर ने बाइक सवारों को संदेश देते हुए कहा कि सड़क पर हमेशा सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं और अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें तथा दोपहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी न बैठाएं। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है और सभी लोग सुरक्षित अपने घर पहुंच सकते हैं।

इस अवसर पर यातायात इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार ने क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। उनका यह जागरूकता अभियान लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा।
ब्यूरो रिपोर्ट


