Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई आवस्यक बैठक

 

बांदा, 25 मई, 2022

जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री हेल्प लाइन प्रथम स्तर अधिकारी, जिलाधिकारी सन्दर्भ, आॅन लाइन डिफाल्टर, सम्पूर्ण समाधान दिवस सन्दर्भ, भारत सरकार पी0जी0 पोर्टल सन्दर्भ की समीक्षा बैठक कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुई।
मुख्यमंत्री हेल्प लाइन सन्दर्भ में उप जिलाधिकारी अतर्रा 01, उप जिलाधिकारी पैलानी 01, उप जिलाधिकारी बबेरू 01, उप जिलाधिकारी बांदा 01, जिलाधिकारी सन्दर्भ 04 है, तहसील दिवस सन्दर्भ 01, आॅन लाइन सन्दर्भ 04, आॅन लाइन एल0 वन0 02, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन एल0वन0 में डिफाल्टर सन्दर्भ 04, लम्बित सन्दर्भ 45 हैं जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए 31 मई, 2022 तक गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिये।
आई0जी0आर0एस0 पोर्टल के अन्तर्गत 11 सन्दर्भ डिफाल्टर हैं जिनको शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री हेल्प लाइन सन्दर्भ, जिलाधिकारी सन्दर्भ, पी0जी0 पोर्टल सन्दर्भ, आॅन लाइन सम्पूर्ण समाधान दिवस के लम्बित डिफाल्टर सन्दर्भों की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि मा0 मुख्यमंत्री जी सन्दर्भों की स्वयं समीक्षा करते हैं इसलिए सभी अधिकारियों की यह पहली प्राथमिकता हो कि सन्दर्भों का निस्तारण समयान्तर्गत एवं गुणवत्तापरक किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जांच के उपरान्त शिकायतकर्ता को अवश्य सुन लें इसके बाद आगे की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों एवं समस्त तहसीलदारों कोे निर्देशित किया कि आख्या टिप्पटी साफ-सुथरी लगायेंगे जिससे आख्या समझ में आये। शिकायत कर्ता को निस्तारण हेतु सूचित अवश्य करें। उन्होंने अवगत कराया कि हाल ही में अभी एन्टीकरप्सन पोर्टल भी जुड गया है इसलिए समस्त जिला स्तरीय अधिकारी गण अपने-अपने विभागों के अधीनस्थ कर्मचारियों को अवश्य सावधान कर दें कि किसी भी कार्य में रिश्वत खोरी न की जाए और किसी गरीब असहाय व्यक्ति को परेशान न किया जाए अन्यथा कि स्थिति में दण्ड के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार जीरो टालरेन्स की नीति अपनायी जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिदिन सुबह सभी अधिकारी आई0जी0आर0एस0 पोर्टल खोलकर लम्बित प्रकरणों का समयावधि के अन्तर्गत जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें, जिससे सन्दर्भ डिफाल्टर की श्रेणी में न होने पाये। किसी भी सन्दर्भ को हल्के में न लिया जाए सजग एवं सतर्क रहें। उन्होंने समस्त उपस्थित अधिकारियों को आगाह किया कि यदि किसी अधीनस्थ अधिकारी के यहां सन्दर्भ लम्बित पाये जाते हैं तो सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्षों की जिम्मेदारी होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सन्दर्भों के निस्तारण में लापरवाही पाये जाने पर स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, जिला विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी, नगर मजिस्ट्रेट केशव नाथ गुप्त, समस्त उप जिलाधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours से प्रशांत त्रिपाठी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!