जनपद बांदा।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी बाँदा अमित आसेरी द्वारा शनिवार दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के पश्चात संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष कैम्प दिवस पर 235-बाँदा विधानसभा क्षेत्र के निम्नलिखित मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया गया। जिसमें पं० जवाहरलाल नेहरू पी०जी० कॉलेज, बाँदा: बूथ संख्या 23 से 31, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), बाँदा: बूथ संख्या 43 से 48, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, शुकुल कुआँ, भवानीपुरवा, बाँदा: बूथ संख्या 16 से 17 मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों की उपस्थिति, फॉर्म-6 एवं निर्वाचक नामावली की उपलब्धता, हेल्प डेस्क की व्यवस्था तथा प्राप्त फार्मों के अभिलेखीकरण की समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि बीएलओ निर्धारित समयावधि (प्रातः 10:00 से अपराह्न 04:00 बजे तक) में मतदेय स्थल पर उपस्थित रहें, आने वाले मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहयोग करें तथा प्राप्त फार्मों का अभिलेखीकरण सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए। साथ ही निर्देश दिए गए कि नामावली में पंजीकरण से छूटे एवं प्रथम बार/युवा मतदाताओं का नाम सम्मिलित कराने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे। जिला प्रशासन ने अपील: की है कि जिन नागरिकों की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है अथवा जिनका नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं है, वे अपने मतदेय स्थल पर उपस्थित बीएलओ से सम्पर्क कर फॉर्म-6 भरें और अपना नाम अवश्य जुड़वाएँ।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


