Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक

बांदा, 10 मई, 2022

जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री हेल्प लाइन प्रथम स्तर अधिकारी, जिलाधिकारी सन्दर्भ, आन लाइन डिफाल्टर, सम्पूर्ण समाधान दिवस सन्दर्भ, भारत सरकार पी0जी0 पोर्टल सन्दर्भ की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
मुख्यमंत्री हेल्प लाइन सन्दर्भ में अधिशाषी अभियंता जल संस्थान में 01, उप जिलाधिकारी अतर्रा 02, उप जिलाधिकारी नरैनी 01, उप जिलाधिकारी बबेरू 03, उप जिलाधिकारी बांदा 03, खान अधिकारी 01, परियोजना प्रबन्धक 01, मुख्य विकास अधिकारी 03, पुलिस अधीक्षक 03, श्रम प्रवर्तन अधिकारी 01 नियत तिथि से पहले सन्दर्भों को गुणात्मक निस्तारण करने के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये और यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक कार्यालयाध्यक्ष अपने-अपने विभाग से आई0जी0आर0एस0 सम्बन्धित सप्ताहिक बैठक कर गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। आॅन लाइन सन्दर्भों की संख्या 70, मुख्यमंत्री लम्बित सन्दर्भ 19, पी0जी0पोर्टल सन्दर्भ 12, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन सन्दर्भ 139, जिलाधिकारी सन्दर्भ 20 है, जो 15 मई, 2022 को डिफाल्टर हो रहे हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए दो दिनों के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिये।
आई0जी0आर0एस0 पोर्टल के अन्तर्गत मुख्यमंत्री हेल्प लाइन सन्दर्भ, जिलाधिकारी सन्दर्भ, पी0जी0 पोर्टल सन्दर्भ, आॅन लाइन सम्पूर्ण समाधान दिवस के लम्बित डिफाल्टर सन्दर्भों की समीक्षा की गयी, जिसमें जनपद में एक भी डिफाल्टर सन्दर्भ नही पाया गया। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि मा0 मुख्यमंत्री जी सन्दर्भों की स्वयं समीक्षा करते हैं इसलिए सभी अधिकारियों की पहली प्राथमिकता है कि सन्दर्भों का निस्तारण समयान्तर्गत एवं गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सुबह सभी अधिकारी आई0जी0आर0एस0 पोर्टल खोलकर लम्बित प्रकरणों का समयावधि के अन्तर्गत जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की पहली प्राथमिकता है, जिससे सन्दर्भ डिफाल्टर की श्रेणी में न होने पाये। किसी भी सन्दर्भ को हल्के में न लिया जाए सजग एवं सतर्क रहें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, ज्वाइंट मजिस्टेªट सुधीर कुमार, नगर मजिस्टेªट केशव नाथ गुप्त, समस्त उप जिलाधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!