जनपद बांदा।
रविवार को समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष उमेश यादव का सुबह लखनऊ से अपने लlव लसकर के साथ चलकर कानपुर के रास्ते चिल्ला आए। वहां पर जावेद भाई ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का फूल मालाओ से स्वागत किया और मुँह मीठा कराया। इसके बाद ग्राम तारा में भी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कारवां आगे की ओर बढ़ा और अत्राहट में मुन्ना सिंह ने अपने साथियों के साथ ढोल नगाड़े के साथ स्वागत सत्कार किया तत्पश्चात पपरेनदा में छात्र सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष यशवंत यादव ने अपने नौजवान छात्रों के साथ नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का दिल खोलकर स्वागत किया। धीरे-धीरे कारवां आगे की ओर बढ़ा जमालपुर में अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष मुशीर अहमद फारूकी ने अपने साथियों के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया। मवई चौराहे में यूथ बिग्रेड के पूर्व जिला अध्यक्ष राजन चंदेल ने अपने सभी ग्राम वासियों के साथ जिला अध्यक्ष का पूरे गर्म जोशी से फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इसके बाद महाराणा प्रताप चौराहे में वरिष्ठ नेता बउवा सिंह परिहार ने बड़ी धूमधाम से नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का दिल खोलकर स्वागत किया। इसके बाद बी एस ए ऑफिस के पास यूजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ओम नारायण त्रिपाठी विदित ने अपने साथियों के साथ नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का गर्म जोशी से स्वागत किया और इसी क्रम में रेलवे स्टेशन के पास यूजन सभा के जिला अध्यक्ष आमिर खान मन्नी ने पूरी ऊर्जा लगाकर फूल मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया तत्पश्चात पीली कोठी में मुस्ताक अहमद ने अपने पूरी कंपनी के साथ जिला अध्यक्ष का खैर मकदम किया। इसके बाद कालू कुआं चौराहे में जिला प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता राजा, पीयूष आनंद, जिला सचिव कुदरत उल्ला, वीरेंद्र गुप्ता बाबू ने संयुक्त रूप से अपने हृदय प्रिय नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का फूल माला ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया और भविष्य में कंधे से कंधा और कदम से कदम मिलाकर उनके साथ चलने के लिए आश्वस्त किया। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष ने इसके बाद कचहरी चौराहे में स्थित बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर की मूर्ति में माल्यार्पण किया। तत्पश्चात समाज पार्टी कार्यालय बिजली खेड़ा बांदा में सभी नेताओं कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से जिला अध्यक्ष उमेश यादव का हार्दिक स्वागत चंदन वंदन अभिनंदन और जोरदार नारों से स्वागत किया। कार्यालय में निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ० मधुसूदन कुशवाहा ने नवनियुक जिला अध्यक्ष को गले लगा कर बधाई दी और सदैव सहयोग का भरोसा दिया। सभी ने क्रमशः बारी-बारी से जिला अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया तत्पश्चात नवनियुक्त जिला अध्यक्ष उमेश यादव ने सभी नेताओं कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि मैं सबको एक सूत्र में पिरोकर सबको मान सम्मान के साथ लेकर चलूंगा और 2027 में अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनने के लिए कटिबद्ध रहूंगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक विशंभर सिंह यादव, सुमन दिवाकर, निशा वर्मा उर्मिला वर्मा, किरण वर्मा, डी आर यादव, विजय करण यादव, इमरान अली राजू,शमीम बांदवी, वृंदावन वैश्य,सत्यनारायण सोनकर, मुमताज अली, रामलाल प्रजापति, मौला बख्श, जुगनू सभासद, शकील राइन, विक्रम आर्यन खेंगर, शिवकरण पाल, प्रियांशु गुप्ता, लालमन यादव, रवि दिवाकर, नेतराम वर्मा, कमल पाल, आर के समुद्र, द्वारिका यादव,कुतैबा जमा, शहीद बेग चंiद, संतोष यादव, जन्मेजय सिंह, बउआ परिहार, शगुफ्ता सिद्दकी, उर्मिला वर्मा, नीलमगुप्ता, अर्चना पटेल, राधेश्याम गुप्ता रजनीयादव, नीलम यादव, अनुपम लोहवंशी, मुलायम यादव, इरफान खान, रईस खान, मनी कश्यप आदि कई सैकड़ा नेता पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


