जनपद बांदा।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कमासिन पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है, अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा बरामद हुआ। पुलिस की जानकारी के अनुसार दिनांक 15/16 सितंबर 2026 की देर रात्रि थाना कमासिन पुलिस गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रही थी । इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने किटहाई मोड़, एलएनटी रोड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध तमंचा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना कमासिन पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम राजेश पुत्र वंशराज निवासी राघौपुर थाना कमासिन जनपद बांदा बताया गया है। संबंधित पर मु०अ०सं०- 244/26 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट थाना कमासिन जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० पारस नाथ, कां० रामायण प्रसाद, कां० योगेश गुप्ता, कां० निर्भय यादव मौजूद रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


