जयराम जी तिवारी, मनियर (बलिया)
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मनियर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन अभियुक्तों के घर धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की। पुलिस टीम ने अभियुक्तों के घरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर न्यायालय के आदेश की नोटिस चस्पा करने के साथ ही ढोल बजाकर मुनादी कराई और आमजन को न्यायालय के आदेश से अवगत कराया।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई थाना मनियर में पंजीकृत मु0अ0सं0 125/26, धारा 109(1), 117(2), 3(5) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध की गई है। अपर सिविल जज जुडिशियल/एफटीसी-1/जेएम, बलिया द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में पुलिस ने यह कार्रवाई की।
जिन अभियुक्तों के विरुद्ध उद्घोषणा की कार्रवाई की गई, उनमें सुशील यादव पुत्र भूलू यादव निवासी धर्मपुरा थाना मनियर, सत्येन्द्र यादव पुत्र बब्बन यादव निवासी सियरही थाना भीमपुरा, हाल पता धर्मपुरा थाना मनियर तथा राहुल यादव पुत्र स्व. ललू उर्फ गौरीशंकर निवासी विशुनपुरा थाना मनियर, जनपद बलिया शामिल हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र एवं थानाध्यक्ष मनियर अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान उपनिरीक्षक अच्छेलाल सरोज एवं उपनिरीक्षक वंशराज सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।


