
जनपद बांदा।
बांदा में दिनांक 26 अगस्त 2026 को जिला कांग्रेस कमेटी बांदा द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में जश्न-ए-ईद मिलाद- उन-नबी का मुबारक त्योहार सभी लोगों को स्टाल लगाकर बिस्किट व जल वितरण कर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मुबारक मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बांदा में हुसैनी 72 कमेटी से मिलकर तथा अलग अलग जगह पर जाकर वहाँ के नौजवानों में प्रेम और भाईचारा का संदेश दिया और आका के जीवन के मूल्यों को लोगो में आगे बढ़ाने का संदेश दिया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि “जश्न-ए-ईद मिलाद-उन-नबी के इस मुबारक मौके पर सभी देशवासियों और खास तौर पर मेरे क्षेत्रवासियों को दिल की गहराइयों से मुबारकबाद। हजरत मुहम्मद की जिन्दगी हमें मोहब्बत, अमन, रहमत और इंसानियत का पैगाम देती है। आइए, उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में भाईचारे, सद्भाव और शांति को बढ़ावा दें। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का यह नूरानी दिन आपके जीवन को रोशन करे। आपको इस मुबारक मौके पर ढेरों खुशियां और बरकतें हासिल हों।”
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट ने कहा कि “जश्न-ए-ईद-मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर तमाम देशवासियों को पुरखुलूस मुबारकबाद। आका की सीरत हमें इंसानियत की खिदमद, आपसी भाईचारे, मोहब्बत, इंसाफ और कमजोरों के प्रति संवेदनशीलता की प्रेरणा देती है।” इस अवसर पर बुंदेलखंड राज्य निर्माण निगरानी समिति संयोजक रमेश चन्द्र द्विवेदी, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश दीक्षित, इदरीश खान एडवोकेट, जिला महासचिव शोएब रिजवी, अमित तिवारी, जिला सचिव हेमन्त कुमार वर्मा, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, जिला वक्ता राजेश गुप्ता पप्पू, कांग्रेस सभासद इरफान खान, सुनील चौरसिया,सैय्यद वारिस अली, सुखदेव गांधी सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन तथा लोग उपस्थित रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


