द पीपुल्स हॉस्पिटल में आयुष्मान वार्ड का शुभारंभ, अब क्षेत्रवासियों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

फतेहपुर खागा ::– स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर खागा-फतेहपुर स्थित द पीपुल्स हॉस्पिटल में प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान वार्ड का शुभारंभ किया गया। शनिवार को आयोजित उद्घाटन एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शामिल होकर अस्पताल प्रबंधन को नई स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत पर बधई दी।

– कार्यक्रम में पूर्व कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता (समाजसेवी) संतोष तिवारी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह बतौर अतिथि मौजूद रहे। इसके अलावा ऋषि कुमार जनसेवक, सदानंद डिग्री कॉलेज के प्रबंधक रानू त्रिपाठी सहित क्षेत्र के तमाम लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

– आयुष्मान वार्ड के शुभारंभ को क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में द पीपुल्स हॉस्पिटल की यह पहल ग्रामीण एवं स्थानीय क्षेत्र के लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। इससे लोगों को बेहतर उपचार के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख करने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।

– इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। खागा क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार निश्चित रूप से आमजन के लिए लाभकारी होगा।

– कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. अतुल कुमार पांडेय एवं संरक्षक सुरेंद्र प्रसाद पांडेय को आयुष्मान वार्ड की शुरुआत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों को बेहतर, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

– स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम देशभक्ति के साथ-साथ जनसेवा और स्वास्थ्य सेवा के संकल्प का भी संदेश देता नजर आया। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि द पीपुल्स हॉस्पिटल आने वाले समय में खागा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का भरोसेमंद केंद्र बनेगा।