
जनपद बांदा।
बांदा में जनता दल यूनाइटेड ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा। इस दौरान बताया गया कि यह ज्ञापन रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा में फैले भ्रष्टाचार को लेकर दिया गया है। जनता दल यूनाइटेड की प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि कैसे मेडिकल कालेज में गरीबो का शोषण किया जा रहा है, किसी भी मरीज को बाहर की दवा और जांचे लगातार लिखी जाती है, मेडिकल कालेज में पिछले 11 साल से एक ही डॉक्टर को कई विभागों का अध्यक्ष बनाये हुए है। यही डॉडॉक्टर स्टाफ कर्मचारियों से नियुक्ति के नाम पर पैसा लेता है, जबकि नियम के अनुसार 3 साल से ज्यादा किसी भी व्यक्ति की तैनाती नही हो सकती है। किसी भी शिकायत पर जांच के नाम पर प्राचार्य भी धांधली करते है। मेडिकल कालेज अपनी अव्यवस्था के लिए पहले से जाना जा रहा है, जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी पटेल ने आगे बताया कि कॉलेज की अव्यवस्था पर सवाल करने वाले समाजसेवियों को मुकदमा दर्ज करने की धमकी भी दी जा रही है और अगर जल्द ही व्यवस्था में सुधार न हुआ तो जनता दल यूनाइटेड एक बड़ा आंदोलन करेगी जिसका जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


