Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रामकेश निषाद ने जनपद के सभी मंडलों के मंडल मीडिया प्रभारियों की घोषणा सोमवार को कर दी

 

बांदा 26 जुलाई

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा किया जा रहे मनोनयन के अंतर्गत कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह की स्वीकृति मिलने के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रामकेश निषाद ने जनपद के सभी मंडलों के मंडल मीडिया प्रभारियों की घोषणा सोमवार को कर दी गई ।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा जनपद के सभी 16 मंडलों में घोषित मंडल मीडिया प्रभारियों में बांदा उत्तरी मंडल से राजा सिंह चौहान, बांदा दक्षिणी से नरेश शुक्ला, महुआ मंडल से हेम शुक्ला, बिसंडा मंडल से वीरेंद्र प्रताप सिंह, नरैनी मंडल से सुशील शर्मा, कालिंजर मंडल से विद्यासागर पांडेय, अतर्रा मंडल से सुरेंद्र सिंह, ओरन मंडल से सुरेंद्र शिवहरे, बबेरू मंडल से अभय सोनी, कमासिन मंडल से संतोष त्रिपाठी, मरका मंडल से राजा सिंह, पवैया मंडल से अरुण द्विवेदी, तिंदवारी मंडल से अखिल पटेल, बड़ोखर मंडल से रामजी मिश्रा, पैलानी मंडल से रामकरण सिंह तथा जसपुरा मंडल से डॉक्टर मेवा लाल निषाद को मंडल मीडिया प्रभारी घोषित किया गया है।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!