Breaking News उत्तर प्रदेश फतेहपुर

आदर्श व्यापार मंडल ने संगठन विस्तार को लेकर किया मंथन

 

फतेहपुर ::- आदर्श व्यापार मंडल की एक बैठक शायद स्थित एक लॉज में आहूत हुई जिसमें संपूर्ण जनपद में सघन सदस्यता अभियान चलाने को लेकर गहनता से विचार विमर्श करने के बाद निर्णय लिया गया कि पूरे जनपद में ब्लॉक तहसील स्तर की कमेटी गठित करने के लिए तेजी से स्वस्थ अभियान चलाया जाएगा और अधिक से अधिक व्यापारियों को जोड़कर संगठन का विस्तार किया जाएगा। वहीं ये भी निर्णय लिया गया कि ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर भी कमेटियों का गठन किया जाएगा। बैठक व्यवस्था प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने की वहीं संचालन प्रदेश महामंत्री काली शंकर श्रीवास्तव ने किया। आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी ने बताया कि जिला महामंत्री पद पर रज्जन गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद अलीम, कोषाध्यक्ष संजय जौहरी, उपाध्यक्ष पद पर अमित शरण, मोहम्मद शमी अहमद खान, राजीव गुप्ता, मोहम्मद अनीस, जियाउद्दीन, गुड्डू मोदनवाल, बबलू राइन, शोएब खान, प्रशांत पटेल, प्रवीण मिश्रा, विक्रम सिंह, शकील अकबर, विनोद गौतम, इरफान सिद्दीकी, अभिषेक श्रीवास्तव, गोलू पुरवार को चुना गया, जबकि कृष्ण कुमार सर्राफ व राम सागर सोनी को संरक्षक, मुकीम अहमद को मीडिया प्रभारी, मोनू गुप्ता, अमित सोनी मोहम्मद रजा चुन्नू रामबाबू आमिर सनी नीरज श्रीवास्तव विनोद हरण रवि तिवारी रेहान असलम को संगठन मंत्री व स्क्रैप एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष मोहम्मद अकरम को मनोनीत किया गया। इस मौके पर मुनेंद्र तिवारी निरंजन श्रीवास्तव रचना हुसैन प्रियंका त्रिवेदी कुंती गुप्ता रीता सिंह कुंती सिंह पूनम सिंह सीमा सिंह आनंद गुप्ता राकेश यादव बल्ला सोनी अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।

Crime24hours/संवाददाता रोहित सिंह चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!