कांवड़ यात्रा एवं चेहल्लुम को लेकर खागा कोतवाली में संपन्न हुई पीस कमेटी की बैठक

खागा फतेहपुर ::- आज दिनांक 27 जुलाई को खागा कोतवाली में सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा और चेहल्लुम को लेकर एस डी एम खागा एवं सी ओ खागा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कांवड़ यात्रा के लिए रूट डाइवर्जन एवं कावड़ियों के भंडारे की व्यवस्था कहां होगी साथ ही चेहल्लुम में निकलने वाले जूलूस को शांति पूर्वक निकालने की अपील किया तथा साउंड ऑपरेटरों को बताया कि साउंड की आवाज इतनी होनी चाहिए कि किसी आम नागरिक को परेशानी न हो। कोतवाली प्रभारी ने सारे प्रशासनिक अधिकारी को पीस कमेटी की बैठक में बुलाया गया जिनके समक्ष आज दिनांक 27 जुलाई को पीस कमेटी की बैठक हुई जिसमें NHI के अधिकारी वन विभाग के अधिकारी, साउंड ऑपरेटर, सीएच सी अधीक्षक ईओ खागा,एसडीम खागा ,co खागा कावड़िया संघ के अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे जिनके समक्ष रूट डायवर्सन एवं कांवरियों की सुविधा को लेकर बात रखी गई उसके बाद सभी की सुविधानुसार निर्णय लिया गया विद्युत विभाग लाइट व्यवस्था देने के लिए कहा साथ ही chc अधीक्षक ने एम्बुलेंस एवं फर्स्ट एड की व्यवस्था करने को निर्णय लिया परन्तु अभी रूट डाइवर्जन का मामला क्लियर नहीं हुआ NHI ने रूट डाइवर्जन के लिए उचित निर्णय लेने को कहा है रही बात चौकी चौराहा से खागा तक आना बहुत ही कठिन है क्योंकि रोड निर्माणाधीन है अब देखना है कि इस कंकड़ पत्थर से बनी रोड पर कावड़ियों के आने की व्यस्था हो पाती है या ऐसे ही पथरीली रास्ते पर चलेंगे कावड़िया और अपने नंगे पैरों को जख्मी करते हुए जलाभिषेक करेंगे हालांकि प्रशासन ने pwd से रोड को सुधारने के निर्देश दिया है ।sdm खागा CO खागा और कोतवाली प्रभारी ने कुंडेश्वर धाम का निरीक्षण किया और किसी प्रकार की कावड़ियों समस्या न होने पाए इसके लिए संबंधित संस्था और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया बैठक में डी जे संचालकों को बुलाया तो गया लेकिन उनसे किसी प्रकार की चर्चा नहीं की गई। बैठक में व्यापार मंडलके पदाधिकारी,पत्रकार बंधु एवं खागा नगर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।