13 जुलाई को वरिष्ठ अधिवक्ताओ को सम्मानित करेगी माडल बार खागा

फतेहपुर खागा ::- फतेहपुर जनपद की खागा तहसील में मॉडल बार एसोसियेशन के तत्वावधान में पहली बार १३ जुलाई यानी सोमवार को खागा के बार सभागार में सीनियर अधिवक्ताओ का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

कचहरी परिसर के पुस्तकालय भवन में आयोजित बैठक के उपरांत माडल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह एडवोकेट व महामंत्री मलखान सिंह यादव ने बताया कि हमारी खागा बार में पचासो साल से निरंतर प्रैक्टिस करने वाले वकीलों ने स्वयं तथा उनके साये में तैयार सैकड़ो जूनियर अधिवक्ताओ ने जनपद सहित पूरे प्रदेश में विधिक अनुभव का लोहा मनवाया है इसलिए हमारी बार ने उन तमाम वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित करने का फैसला किया है।

इस कड़ी में चालीस साल से अधिक समय तक ससम्मान प्रैक्टिस कर खागा कचहरी/ तहसील में हजारों लोगो को न्याय दिलाने वाले करीब पाँच दर्जन वरिष्ठ अधिवक्तागणों को सम्मानित किया जाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट