बहुत जल्द होगा नाले का निर्माण देवहुति पाण्डेय अधिशाषी अधिकारी खागा
जल्द से जल्द परेशानियों से नगर वासियो को मिलेगी मुक्ती -देवहुति पाण्डेय
नाला निर्माण कार्य में नगर वासियो को करना पड रहा हैँ परेशानियों का सामना
फतेहपुर खागा ::- कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत खागा के नौबस्ता रोड में विगत कई महीनों से मार्ग निर्माण का कार्य चल रहा हैँ कुछ दिन पूर्व ही नाले का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया।
पाठको को बताते चलें की नाले निर्माण कार्य से राहगीरों को परेशानी के चलते मंत्री जो को नगर वासियो ने मोबाइल फोन के द्वारा सूचित किया जिस पर तुरंत प्रकरण को संज्ञान लेते हुवे अचानक मौके का निरिक्षण करने पहुँच गए और स्थानीय लोगो ने उन्हें मौके पर स्थानीय लोगो को समस्याओ से रूबरू करवाया।
आज आदर्श नगर पंचायत खागा जनपद फतेहपुर के अंतर्गत नौबस्ता रोड रावण मैदान के पास निर्मित हो रहे नाले का निरिक्षण देवहुति पाण्डेय अधिशाषी अधिकारी खागा के द्वारा किया गया साथ ही नगर पंचायत खागा के सम्मानित नगर वासियो को भरोसा दिलाया गया की बहुत जल्द सभी को परेशानियों से निजात मिलेगी
इस प्रकरण पर देवहुति पाण्डेय अधिशाषी अधिकारी खागा से बातचीत की गईं तो उन्होंने बताया की कार्यदाई सस्था के कर्मचारियों को काम में तेज़ी लाने के लिए बोला गया हैँ
सवाल
नाला निर्माण में किसी प्रकार की खामिया हैँ तो क्या कदम उठाये जायेंगे।
जवाब
अगर किसी प्रकार की कोई कमी होती हैँ तो उसे टेक्निकल टीम के द्वारा जाँच करवाई जाएगी।
Crime24hours/आलोक कुमार केशरवानी समाचार सम्पादक


