मुख्य आरक्षी से बने उपनिरीक्षक, एसपी द्वारा स्टार लगाकर दी गई बधाई एवं शुभकामनाएं

जनपद बांदा।

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा यूपी-112 में तैनात मुख्य में मुख्य आरक्षी रामवीर सिंह के उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर स्टार लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कार्य क्षेत्र में आने वाली नवीन चुनौतियों के बारे में अवगत कराया गया साथ ही उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक व प्रभारी डायल-112 संदीप तिवारी आदि मौजूद रहे। बता दें कि उ०नि० रामवीर सिंह मूल रुप से इटावा के रहने वाले है तथा वर्ष 1995 में जनपद प्रयागराज से उत्तर-प्रदेश पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट