उत्तर प्रदेश फतेहपुर

डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया धरना प्रदर्शन

 

फतेहपुर यू०पी०

डीजल पेट्रोल व रसोई गैस की बढ़ी कीमतों को लेकर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व सदस्यो ने आज फतेहपुर में तांगा रिक्सा चला कर पांच किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट में जम के नारेबाज़ी की ।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश पांडेय की अगुवाई में इस यात्रा में लगातार डीजल पेट्रोल के दाम कम करो”मोदी योगी गद्दी छोड़ो आदि के जम के नारेबाजी की।
अखिलेश पांडेय ने कहा कि डीजल पेट्रोल रसोई गैस आदि के दाम बढ़ा कर सरकार अपनी जेब भर रही है और आम जनता इस महगाई से कराह रही है।लोगो को अपनी गृहस्थी भी चलाना मुश्किल पड़ रहा है।कांग्रेस पार्टी आज महगाई के खिलाफ और सरकार के मनमानी पूर्ण रवैये से सड़को पर उतरी है।जल्द ही आम जनता सरकार के खिलाफ सड़को पर उतरेगी। आज के कार्यक्रम में अन्य संगठन भी बढ़ चढ़ के हिस्सा लिए।यात्रा में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष मोहसिन खान,जिलाउपाध्यक्ष सुधाकर,राजीव अवस्थी,शिवकांत तिवारी नीलम भारती, संतोष कुमारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Crime 24 hours
संवाददाता – विनोद वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!