Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

जन अधिकार पार्टी के भागीदारी जन जागरण रथ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

 

जनपद बांदा।

बदौसा (बांदा) जन अधिकार पार्टी के भागीदारी जन जागरण रथ यात्रा का नरैनी विधान सभा के गावों में जगह जगह ज़ोरदार स्वागत हुआ तथा रक्सी ग्राम पंचायत आयोजित बैठक को सम्वोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि राजेन्द्र पाल प्रदेश महासचिव जन अधिकार पार्टी नें कहा यह रथ यात्रा जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० बाबू सिंह कुशवाहा के निर्देशानुसार जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी दिलाने के शोषित वंचित समाज को आगामी विधान सभा चुनाव 2022 के लिए बूथ मजबूत कर रहे हैं। जन विरोधी योगी मोदी सरकार है, 2022 में भेदभाव फैलाने वाली सरकार को उखाड़ फेंकना है तथा जन अधिकार पार्टी की सरकार बनी है हमारी सरकार बनी तो सबको शिक्षा एक समान, गरीब हो या हो धनवान, 300 यूनिट बिजली फ्री, बिजली के बकाये बिल माफ, किसानों को अपने खेत में काम करने के लिए मनरेगा से भुगतान ताकि किसानों की आमदनी दो गुनी हो सके और बेरोज़गारी खत्म हो। एक रुपये के पर्चा में 10 लाख तक का इलाज प्रदेश के सभी अस्पतालों मिले गा।
श्रीमती उमा कुशवाहा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान सभा नरैनी की प्रभारी नें कहा उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ हिंसा, बलात्कार, छेडछाड की घटनायें तेजी से बढ़ रही हैं, बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। शिक्षा के मंदिर बंद हैं, महिलाओं व बच्चों के हक व अधिकारों के लिए जन अधिकार पार्टी को मजबूत करना है।
बुंदेलखण्ड प्रभारी कालीचरन कुशवाहा नें कहा जिनको पढने लिखने का अधिकार था वह गीता कुरान लिखा, जिन्हें पढने का अधिकार नहीं था उन्हों ने संविधान लिखा संविधान से देश चलता है और संविधान में अनुसार हक की लड़ाई बाबू सिंह कुशवाहा जी लड रहे हैं।
मध्य प्रदेश महासचिव मा०श्री विजय कुशवाहा, डॉ गजराज सिंह, विधान सभा नरैनी अध्यक्ष श्री चन्द्र किशोर, अरविन्द कुशवाहा, रामप्रसाद, शिव जियावन, श्रीचन्द्र, लक्ष्मी प्रसाद, राबहोरी पूर्व प्रधान कटरा कालिंजर, सन्तोष कुमार, नत्थू कबीर क्षेत्र पंचायत सदस्य, सन्तोष कुशवाहा पूर्व जिला मीडिया प्रभारी सहित सैकड़ों महिलाओं व पुरूषों नें सहभागिता किया। इसके अलावा रथ यात्रा का पचोखर, कटरा कालिंजर व बरेहण्डा गाँव पहुँच तथा जन सभा कर लोगों को शासन सत्ता में भागीदारी बढ़ाने का जोर दिया गया।

बदौसा(बांदा) जन अधिकार पार्टी की विचारधारा से प्रभावित हो कर भागीदारी जन जागरण रथ यात्रा के दौरान दर्जनों लोगों नें भाजपा व बसपा को छोड कर जन अधिकार पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। कटरा कालिंजर के लक्ष्मी प्रसाद नें भाजपा की भगवा साफी को उतार जन अधिकार पार्टी की टोपी पहनी तथा कालिंजर सेक्टर अध्यक्ष का प्रभार सम्भाला । बसपा छोड़ कर आये नत्थू कबीर को विधान सभा नरैनी का संगठन मंत्री बनाया गया तथा रामप्रसाद को विधान सभा महासचिव और रबीकांत को विधान सभा प्रभारी दायित्व सौंपा गया।

Crime 24 Hours
संवाददाता – मितेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!