Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

यातायात के नियमो के पालन हेतु दी गई जानकारी, विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर किया गया जागरूक

 

बांदा, 03 नवंबर 2023

यातायात माह नवंबर माह के अंतर्गत आज दिनांक 3 नवंबर 2023 को आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज बांदा में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें यात्री कर अधिकारी राम सुमेर यादव ने छात्रों से वयस्क होने पर ही लाइसेंस के उपरांत दो पहिया या चार पहिया वाहन चलाने की नसीहत दी। यातायात प्रभारी अर्जुन सिंह ने सभी को यातायात नियमों के पालन करने के विषय में विस्तार से समझाया। शिक्षा विभाग से मंडलीय मास्टर ट्रेनर (सड़क सुरक्षा) डॉ. पीयूष मिश्र ने बिना लाइसेंस के छात्रों एवं एनसीसी कैडेट्स को विद्यालय परिसर में दो पहिया वाहन लेकर ना आना तथा झुंड में साइकिल चलाते हुए सड़क में न चलने की नसीहत दी। यातायात उप निरीक्षक ने सभी को हेलमेट लगाकर ही दो पहिया वाहन चलाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य मंगल सिंह एवं विभिन्न शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित रहे तत्पश्चात निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया गया।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट

error: Content is protected !!